WhatsApp Channel Subscribe Now
Telegram Channel Subscribe Now

Top News

रांची पुलिस ने लेवी मांगने और बाइक चोरी करने के मामले में 7 लोगों को किया गिरफ्तार News Karkat



WhatsApp Channel Subscribe Now
Telegram Channel Subscribe Now
Instagram Page Follow Now
*RANCHI*

*रांची पुलिस ने लेवी मांगने और बाइक चोरी करने के मामले में 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद*

रांची पुलिस ने लेवी मांगने और बाइक चोरी करने के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम टिंकू साव उर्फ माही प्रसाद है। गिरफ्तार टिंकू साव के खिलाफ पटना के रहने वाले अमरेश कुमार ने सिकिदिरी थाना में एफआइआर दर्ज कराया था। एफआइआर दर्ज कर अमरेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि टिंकू साव लेवी की मांग रहा है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ से गिरफ्तार किया। 

अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम साजिद अंसारी, हारुन अंसारी, आफताब अंसारी, कलीम अंसारी और आजाद अंसारी हैं। रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि रामगढ़ जिले से कुछ अपराधी ओरमांझी की ओर आ रहे हैं और वह अपराध की घटना को अंजाम देनेवाले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देख बाइक सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर गहनता से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि ये लोग चोरी की बाइक से घूम रहे हैं। इसके बयान के आधार पर रांची पुलिस ने रामगढ़ से अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया और कुल 8 बाइक बरामद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post