*जिला प्रशासन के साथ स्मार्ट सिटी के सीईओ नें की बैठक,*
*शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की बेहतरी को लेकर बैठक।*
*कमांड सेंटर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करनें का निर्देश,*
*रांची डीसी और एसएसपी भी रहे बैठक में मौजूद।।*
==========================
रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार नें रांची जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वो शहर के सर्विलांस, यातायात प्रबंधन,ग्रीन कॉरिडोर ,भीआईपी और भीभीआईपी मूवमेंट,नगरीय सेवाओं तथा अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान में स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। बुधवार दिनांक 28 जून 2023 को रांची स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर में स्थित कमांड सेंटर के वार रूम में रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ नें ये बात कही।
*स्मार्ट सिटी के सीईओ ने किया आग्रह*
बैठक में सीईओ अमित कुमार नें उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि आप जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को यहां से मिलनेवाली सर्विसेज का प्रशिक्षण कराकर अधिक से अधिक विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को इन चीजों से अवगत कराएं। इस सेंटर के माध्यम से शहर के 50 लोकेशन पर इमरजेंसी कॉलिंग बॉक्स लगे हैं जहां से किसी भी आपात स्थिति में टू वे कम्यूनिकेशन के तहत कमांड सेंटर से जुड़ा जा सकता है। इसके साथ हीं छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्रवायी के लिए भी सिटी ऐप में *सेव योर सोल* सर्विस दिया गया है, पुलिस के माध्यम से इसके इस्तेमाल और इसपर दिए जानेवाले रिस्पांस की जानकारी लोगों तक सुनिश्चित हो।
*बैठक में जिन बिन्दुओं पर प्रमुखता से बातचीत हुयी वो इस प्रकार हैं।*
*शहर के यातायात प्रबंधन को एटीसीएस मोड में लाकर स्वचालित करें।*
*एंबुलेंस,फायर फाइटिंग जैसी इमर्जेंसी सेवाओं को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पास कराएं।*
*भीआईपी और भीभीआईपी मूवमेंट को भी ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पास कराएं।*
*शहर की सड़कों पर ओवर स्पीड पर ब्रेक लगानें को लेकर स्पीड लिमिट करें।*
*नो हैलमेट,रौंग वे,रेड लाइट वायलेशन और ओवर स्पीड पर ई चालान काटा जाय।*
*इमर्जेंसी कॉल बॉक्स की अहमियत लोगों को बताया जाय।*
*सिटी ऐप के सेव योर सोल के बारे में शहर के लोगों को जागरुक किया जाय और उसपर त्वरित रिस्पांस लिया जाय।*
*म्यूनिसिपल सर्विसेज की निगरानी कमांड सेंटर से हो और इसे ज्यादा प्रभावी बनाया जाए।*
*उपायुक्त का बयान*
इस मौके पर रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा नें कहा कि जल्द हीं जिला प्रशासन के अधिकारियों का एक दल यहां पहुंचेगा जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक भी रहेंगे और इन सभी उपकरणों के बारें में जानकारी लेकर कॉलेज और स्कूल में बच्चों के बीच इसीबी और एसओएस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्राओं और महिलाओं के साथ साथ समाज के हर वर्ग को किसी अनहोनी से बचाया जा सकेगा।
*एसएसपी ने किया आश्वस्त*
रांची के एसएसपी किशोर कौशल नें कहा कि एक माह के अंदर सीसीआर डीएसपी इसी परिसर में बैठेगे और सीसीआर का पूरा वर्क फोर्स यहीं से काम करेगा। हमारी कोशिश होगी कि यातायात की अधिक से अधिक निर्भरता ऑनलाइन सेवाओं पर हो। उन्होंनें कहा कि जल्द हीं इसी बिल्डिंग में टेट्रा का भी टावर लगेगा। उन्होंने कहा कि जियो फैन्सिंग करके अब भीड़ प्रबंधन में भी इस सेंटर का मदद लिया जाएगा।
*अधिकारियों ने देखा लाइव डेमो*
बैठक के बाद स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ,रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ,सिटी एसपी शुभांशु जैन और ट्रैफिक एसपी हरीश बिन जमां तथा अन्य अधिकारियों ने कमांड सेंटर से जुड़े उपकरणों का लाइव डेमोंसट्रेशन भी देखा और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से ईसीबी के माध्यम से बातचीत भी की.
*यह भी रहे मौजूद*
बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार के साथ साथ राहुल सिंहा,एसएसपी किशोर कौशल,सिटी एसपी शुभांशु जैन,हरीश बिन जमां,रांची नगर निगम के अपर नगर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन,ट्रैफिक डीएसपी जितवाहन उरांव,रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार,पीआरओ अमित कुमार,प्रबंधक उत्कर्ष कुमार,अंजनी दूबे,हॉनीवेल की ओर से अतुल अग्रवाल सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Post a Comment