आज दिनांक 28/06/23 को शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ मे फ्रेशर्स वैलकम सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं के द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य के पश्चात प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने बुके देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें अतिथियों के द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को ट्रॉफी,सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन राशि सम्मानित किया गया।साथ ही उनके माता-पिता को भी शॉल एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिले में प्रथम स्थान वाणिज्य संकाय में आयुषी अग्रवाल,द्वितीय नेहा कुमारी महाविद्यालय में तृतीय स्थान पुष्पराज चतुर्थ स्थान में मुस्कान कुमारी पांचवी में आयुष कुमार गुप्ता को अतिथियों ने सम्मानित किया।विज्ञान संकाय के टॉपर्स राहुल कुमार,गंगा कुमारी, देवाशीष साहू , चांदनी कुमारी,स्वीटी कुमारी को अतिथियों ने सम्मानित किया। कला संकाय के टॉपर्स अनुष्का कुमारी, विकास दास ,तनवीर सफी अंसारी, एमडी आदिल आजम,पूजा कुमारी, नीतू कुमारी, रोशन कुमार को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा ने कहा कि बच्चों के बेहतर प्रदर्शन में शिक्षक एवं उनके अभिभावकों का योगदान सराहनीय है। उनके मेहनत का ही फल है कि आज इस छोटे से जगह से राज्य एवं जिले में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। उन्होंने गरीब छात्र आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को भरपूर मदद देने की भी घोषणा की। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार ने कॉलेज एवं शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में पठन-पाठन की बेहतर सुविधा मौजूद है साथ ही शिक्षकों का मेहनत का ही फल है कि आज इस कॉलेज के छात्र छात्राएं जिला एवं राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टाटा सिजुआ चीफ़ मयंक शेखर ने कहा की छात्र-छात्राओं के हित में जो भी जरूरत होगी मदद हमेशा मदद करने को आगे रहेंगे। जोकता थाना प्रभारी दीपक कुमार झा ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्हें कड़ी मेहनत करने नसीहत दी। प्राचार्य महोदय ने सभी अतिथियों का कॉलेज परिवार की ओर से स्वागत किया साथ ही छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सफलता के लिए बधाई दी। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन रमेश प्रसाद एवं मनोज कुमार के द्वारा किया गया। राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।अतिथियों के रूप में केनरा बैंक के प्रबंधक,संजीव ठाकुर हेड सिजुआ कोलियरी, पीयूष कुमार चीफ एचआर,संजय सिंह अध्यक्ष आरसीएमएस, नारायण महतो पूर्व सचिव आरसीएमएस सिजुआ, जितेंद्र बनर्जी प्राचार्य एस पी एम इंटर कॉलेज सिंदरी, उत्तम कुमार महतो प्राचार्य बिनोद बिहारी महतो महिला महाविद्यालय , परितोष कुमार महतो डायरेक्टर बीबीएम टीचर्स टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सुरेश महतो, ठाकुर महतो ,प्रो मोकितउद्दीन,प्रो रमेश प्रसाद,प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी,प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो पंचानन सिंह चौधरी,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद,शेखर महतो ,तेंदुलकर भट्ट,चमन महतो,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो आदि थे।
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ मे फ्रेशर्स
"prajapot"
0
Tags
Jharkhand news
"prajapot"
Hello friends I am Niraj prajapati from Ranchi Jharkhand,
I am a internet digital marketer | individual business man in the
Online platform ,
NK prajapati
things,
.jpg)
Post a Comment