बोल बम... आज से शुरू हुआ झारखण्ड में दो महीनों का श्रावणी मेला
आज देवघर में श्रावणी मेला, 2023 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2023 का शुभारंभ कराया गया। इसके अलावे पूजा समाप्ति के अतिथियों द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला, 2023 उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 19 वर्षों के बाद ऐसा श्रावणी मेला आया है, जिसमें 08 सोमवार पड़ेंगे।
*वहीं राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा।*
आप हमारे WhatsApp group join करे 👇


Post a Comment