WhatsApp Channel Subscribe Now
Telegram Channel Subscribe Now

Top News

*मांडर : अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल* Mandar Breking News

 *ब्रेकिंग न्यूज़*

WhatsApp ChannelSubscribe Now
Telegram ChannelSubscribe Now


*मांडर : अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल*


मांडर : थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में रांची के हेहल डंडई निवासी आशीष उरांव (24), वर्ष जाहेर के जान कच्छप (50)वर्ष व करकरा निवासी मजीद अंसारी (30) वर्ष शामिल हैं। तीनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है। पहली दुर्घटना शाम करीब पांच बजे ब्राम्बे ठाकुरगांव रोड में हुई। जहां ब्राम्बे से पैदल घर जा रहे जॉन कच्छप को बाइक सवार आशीष उरांव ने धक्का मार दिया और खुद भी सड़क पर गिर कर घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना शाम करीब छह बजे मांडर बुढ़मू रोड में हातमा गांव के निकट हुई। जहां मांडर से उमेडंडा जा रहा बाइक सवार मजीद अंसारी एक कुत्ते को बचाने के क्रम में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post