WhatsApp Channel Subscribe Now
Telegram Channel Subscribe Now

Top News

योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास पर शिल्पी नेहा तिर्की Ranchi News

 *योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास पर जनता की सहभागिता भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की*


WhatsApp ChannelSubscribe Now
Telegram ChannelSubscribe Now

रांची 8 सितम्बर. मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है पर आम जनता की सहभागिता भी उतनी ही ज़्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि अपने जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है और इसमें कोई भी लापरवाही दीर्घकाल में हम सभी के लिये घातक साबित होगी. उन्होंने कहा कि आम ग्रामीण भाई-बहनों को स्वयं अपने विकास के लिये सरकार का सहयोग करना चाहिये.

आज अपने मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेड़ो प्रखण्ड के डोरंडा पंचायत के करमटोली और टोंगरी टोली, ग्राम नरकोपी, तुतलो पंचायत के ग्राम मसियातु, ग्राम कुदरखो और नारी बघिया टोली में विविध योजनाओं का शिलान्यास करते हुए श्रीमती तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी योजनायें पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी होगी.

आज के विविध शिलान्यास कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं के साथ ही ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post